+91-(562)-4034649

Andha Pansari Blog

काजू को कौन नहीं जनता , ये सफ़ेद रंग की मेवा स्वाद व पोषण से भरपूर होती है , काजू का बोट्निकल नाम Anacardium occidentale है , काजू एक ट्रोपिकल सदाभहार पेड़ पर है ,ये पेड़ करीब 14 मीटर तक हो सकता है , इसमे काजूफल या केशु एपल व काजू होता है | काजू एक मेवा है जिसे यूं ही खाया जा सकता है , या पाकशास्त्र का प्रयोग कर ना ना प्रकार के व्यजन बनाए जा सकते है | काजू की पेदाईश  मध्य अमरीका , करिबियन आइलेंड या उत्तरपूर्वी अमरीका की मानी जाती है | सन 2017 तक भारत व विएतनाम इसके मुख्य निर्यातक थे , सेब या शिमला मिर्च नुमा फल के नीचे काजू लगता है जिसे प्रोसेसिंग करके खाने योग्य बनाया जाता है |

Nutritional value per 100 g (3.5 oz)

 

Energy 553 kcal
Carbs 30.19 g
Protiens 18.22 g
Water 5.2 g
Thiamine 0.423 mg
Riboflavin 0.052 mg
Calcium 37 mg
Copper 2.2 mg
Iron 6.68 mg
Sodium 12 mg
Zinc 5.78 mg

 

 

उपभोक्ता के लिए काजू संबन्धित जानकारी 

काजू की कई ग्रेडस होती है , जिसमे प्रमुख है 

 W180 : यह सबसे बड़ा व सबसे महंगा काजू होता है |

W210 :  यह जुमबो नट्स के नाम से भी जाना जाता है | 

W240 : यह साधारण काजू है जो की औसत मूल्य का होता है  |

W320 : यह सबसे प्राचीलित काजू है व दुनिया भर में सबसे अधिक पाया जाता है |

ग्रेडिंग का अंदाजा इस बात से लगाया जाता है की एक पाउंड में कितने काजू आए , जैसे की डबल्यू 180 में एक पाउंड में 180-190 काजू साबुत आएंगे

काजू से बनने वाले कुछ प्रमुख व्यंजन है 

1.काजू करी 

2. मलाई कोफ़्ता 

3. काजू पकोड़ा 

4. काजू बट्टर मसाला 

5. व्हाइट वेजीटेबल कोरमा 

6. सफ़ेद मास 

7. Cashew Butter (काजू मक्खन ): यह एक हाइ कलोरी व्यंजन व पौष्टिक व्यंजन है जिसे आप घर पर भी बना सकते है , इसमे काजू को सूखा भून ले , व थोड़ा सा पिंक साल्ट डाल कर ग्रैंड कर ले फिर इसे चाहे तो टोस्ट पर लगा कर खाये या पराठे पर | 

 

    *कोई भी औषधि चिकित्सक के देखरेख में ले